नई दिल्ली, फेमस भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी के घर में खुशियों ने दस्तक दी है. मनोज तिवारी कुछ दिन पहले ही तीसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. मनोज तिवारी अब अपनी नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं. मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्वीट वीडियो शेयर किया है. वे पूरे जोर-शोर से ग्रैंड अंदाज में फूलों के साथ स्वागत करते हुए अपनी नन्ही परी को घर लेकर आए हैं. बेटी के घर में आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है.