CHANDIGARH : पंजाब में कोयले का संकट खत्म होता नजर आ रहा है। चंडीगढ़-कोयले से भरी ट्रेन आज रोपड़ थर्मल प्लांट पहुंचेगी। ये ट्रेन झारखंड़ से शुरू हुई थी और आज पंजाब पहुंच रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी आज रोपड़ जाने का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि 7 साल के इंतजार के बाद झारखंड के पछवाड़ा से कोयला खदान शुरू हुई है और इससे पंजाब को प्रति वर्ष 600 करोड़ की बचत होगी। यह खदान पीएसपीसीएल को आवंटित की गई लेकिन कुछ कानूनी अड़चनें थी जिन्हें अब दूर कर लिया गया है।