महिला ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में बोल्ड तस्वीर पोस्ट कर मांगी नौकरी

BRITAIN : आजकल सोशल मीडिया पर कई ऐसे ग्रुप्स बन गए हैं जिसपर लोग नौकरियां मांगते हैं. लिंक्डिन जैसे प्लेटफॉर्म से हटकर फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी जॉब्स के लिए लोग खास पेज या ग्रुप बना लेते हैं. पर प्लेटफॉर्म चाहे कोई भी हो, अगर आप नौकरी खोज रहे हैं या उसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं तो उसे प्रोफेशनल लगना चाहिए जिससे पोस्ट की गंभीरता बनी रहे. पर ब्रिटेन की एक महिला ने इस बात का जरा भी ध्यान न रखते हुए बिकिनी पहने फोटो पोस्ट करते हुए नौकरी की डिमांड कर दी.
रिपोर्ट के अनुसार लंदन की रहने वाली 24 साल की टेडी स्वान एक बैकपैकर हैं. आपको बता दें कि आजकल यात्रा करने की एक नई विधा काफी फेमस हो रही है जिसे बैकपैकिंग कहते हैं. इसके तहत यात्री एक बड़े बैग में अपनी जरूरतों का सारा सामान पीठ पर लादकर देशों की बेहद कम दाम में यात्रा करते हैं. रुकने के लिए वो सस्ते से सस्ते होटल या लॉज ही खोजते हैं. टेडी ऑस्ट्रेलिया के टूर पर निकली हैं और अपने खर्चों को कम करने के लिए एक बार में काम कर रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *