जालंधर, नगर निगम की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाना में श्री गुरु रविदास मंदिर के सामने काटी गई अवैध कॉलोनी पर डिच चला दी। कार्रवाई के विरोध में कालोनाइजर ने निगम अफसरों को धमकी दे डाली।नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलिश के आदेश पर एटीपी सुखदेव ने आज सुबह अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस कॉलोनी पर कार्रवाई करने से पहले कॉलोनाइजर को नोटिस भेजा गया था। बावजूद इसके कॉलोनाइजर ने काम नहीं बंद करवाया।यह इलाका कांग्रेस के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक परगट सिंह के हल्के में आता है। जहां पिछले 5 साल में अवैध कालोनियों और निर्माण पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। जबकि कैंट हलके में पिछले पांच साल में अनगिनत अवैध कॉलोनियाँ काटी गई और अवैध निर्माण हुए हैं।