TARN TARAN हमले में रशियन मेड RPG-22 से हुआ हमला! ISI ने रची थी पूरी साजिश

TARNTARAN : पंजाब के तरनतारन में हुए RPG हमले की जांच से खुलासा हुआ है कि सरहाली कलां पुलिस स्टेशन पर हुए इस हमले में रूस के बने RPG-22 का इस्तेमाल किया गया है। NIA और पंजाब पुलिस की टीम ने इस घटना में इस्तेमाल आरपीजी लॉन्चर को बरामद कर लिया है।
हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि इसी तरह के दो RPG और दो रॉकेट लॉन्चर अभी भी पंजाब में मौजूद आतंकियों के स्लीपर सेलों के पास हैं, जो चिंता की बात है। इस अटैक के पीछे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) के आतंकी लखबीर सिंह लांडा का हाथ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर कनाडा में बैठे लखबीर सिंह लांडा ने सरहाली पुलिस स्टेशन पर हमले की ये पूरी साजिश रची। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से 3 आरपीजी आतंकी लांडा के पंजाब के स्लीपर सेलों के पास भिजवाए गए। लांडा ने इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे के माध्यम से तरन तारन जिले में ‘आतंक का नेटवर्क’ खड़ा किया है।पंजाब पुलिस अब बाकी बचे दो RPG को तलाश रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *