कांग्रेस नेता का नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान, कहा- PM हत्या करनी होगी

BHOPAL : MP के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया गया है। एक सभा को संबोधित करते हुए राजा पटेरिया ने कहा- PM मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। उनका ये वीडियो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। राजा पटेरिया ने कहा कि कि मोदी जाति,धर्म और भाषा के आधार लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहना होगा। इस मामले में MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजा पटेरिया के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने पटेरिया का बयान सुना। इससे स्पष्ट हो रहा है कि ये महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं। इस कांग्रेस की इटली से संबद्ध मुसोलिनी वाली मानसिकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपतिजनक बयान दिया है। वे इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *