बाबा साहेब अंबेडकर सभी मानवता के नेता:जसबीर सिंह

जालंधर, (संजय शर्मा)-जालंधर विकास अथारिटी के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जसबीर सिंह ने युवाओं को समाज में समानता, सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के प्रेम के आदर्शों पर चलाने के लिए भारत रत्न डा. बी आर अंबेडकर की विचारधारा के वाहक बनने का न्योता दिया।दोआबा कालेज में बाबा साहेब डा. अंबेडकर के पूर्व-निर्वाण दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशासक ने कहा कि डा. अंबेडकर की विचारधारा को समाज के कोने-कोने तक पहुँचाना चाहिए और युवा इस महत्वपूर्ण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए बाबासाहेब डा.अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए और यही भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ने बाबा साहेब को संपूर्ण मानवता का नेता बताते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान का प्रारूप तैयार करना बाबा साहेब का उत्कृष्ट योगदान है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों और दलितों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कमजोर लोगों के सशक्तिकरण के लिए जो कदम उठाए वह पूरी दुनिया में अभूतपूर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *