मशहूर पिज़्ज़ा कपल बार फिर से विवादों में घिरा

जालंधर, (संजय शर्मा )-पिज्जा कपल एक बार फिर से विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। बीते दिन कुल्लड़ पिज्जा कपल सहस और नूर का पड़ोसी विकास बत्तरा के साथ मलबे को लेकर काफी विवाद हुआ। पी़ड़ित विकास का आरोप कि सहस और नूर ने उनकी पत्नी के साथ काफी गाली गालौच की। उन्होंने कहा कि वह अपनी दुकान की रिपेयर करवा रहे है। रिपेयर दौरान उन्होंने मलबा अपनी दुकान के बाहर रखा हुआ था। जिसको लेकर सहस उनकी पत्नी से विवाद करने लगा।
विकास का कहना है कि इस झगड़े के कुछ देर बाद उनका कुल्लड़ पिज्जा से मामला सुलझ भी गया था। लेकिन जैसे ही खाना लेने के लिए बेटी के साथ बाजार गए तो एक्टिवा सवार युवक ने उनको धमकी देते हुए कहा कि अपना हिसाब लगा लेना। उन्होंने कहा इस मामले को लेकर उन्होंने कुल्लड़ पिज्जा कपल सहज और नूर से बात भी की। लेकिन वह मान नहीं रहा।जिसके बाद उनके गैराज में काम कर रहे युवक को धमकियां मिल रही है। जिसको लेकर उन्होंने थाना 4 की पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने कहा कि सहज और नूर ने उनसे दुकान किराए पर मांगी थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसको लेकर वह उनसे जानबूझकर पंगे ले रहा है। विकास का आरोप है कि सहज और नूर उनको धमकियां दे रहे है। कह रहे हैकि हमारे पास टॉय गन नहीं रिजनल गन भी है। हमारी पहुंच ऊपर तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *