हिन्दू नेता सुभाष गोरिया को जान से मारने की धमकियां

जालंधर, (संजय शर्मा)- शिव सेना राष्ट्रहित के संचालक व कट्टर हिन्दू नेता सुभाष गोरिया को आज पुलिस की मैजूदगी में जान से मारने की धमकियां विदेशी फोन के माध्य्म से दी गई। सुभाष गोरिया के अनुसार पहले भी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकिया मिल रही थी आज मंगलवार को जब सुभाष गोरिया अपने बेटे हर्षित गोरिया को उसके स्कूल मॉडल टाउन से दोपहर 2:30 बजे करीब छुटी होने पर लेने गए थे उसी वक्त उन्हें विदेशी नंबर +34637409016 द्वारा वट्सप नंबर पर मैसेज आया और मुझे अश्लीलत गालियां निकालनी शुरू कर दी बाद मे उसने वट्सप पर वीडियो कॉल कर जान से मारने की धमकियां दे डाली। जिसकी शिकायत करने सुभाष गोरिया थाना 5 में गए तो पुलिस की मौजूदगी में उन्हें फिर वीडियो कॉल कर धमकिया दी गई। उन्होंने यह मामला एडीसीपी आदित्या को जाकर बताया तो उसी वक्त फिर उनकी मैजूदगी में वट्सप कॉल आ गई। फिर जान से मारने की धमकिया देनी शुरू कर दी। इस मामले की शिकायत आज फिर सुभाष गोरिया ने डिविजन नंबर 5 में दर्ज करवा दी।गोरिया ने कहा कि अगर मेरे और मेरे परिवार को कुछ होता है तो उसकी सीधी जिम्मेवारी लोकल प्रशासन की होगी। गोरिया ने कहा कि पहले भी कई बार मैं इसकी शिकायत दे चुका हूँ। परन्तु कोई कार्रवाई नही हो पाई। इस अवसर पर कई हिन्दू संगठन भी मौके पर पहुंच गए, उनमे से शिव सेना बाल ठाकरे के पूर्व जिला प्रभारी दीपक शर्मा,शिव सेना राष्ट्रहित के प्रमुख बलबीर गोरिया,जीवन प्रभा, जिला प्रभारी राजीव वर्मा, जिला प्रमुख अमित ठाकुर, पंजाब महिला प्रमुख प्रीति भगत, उपप्रमुख गुरमेज कौर, मीना हंस, शिव सेना हिंद के युवा प्रमुख इशांत शर्मा, शिव सेना टकसाली के चेयरमैन पंजाब सुनील बंटी, श्री राम भगत सेना के अध्यक्ष धर्मिंदर मिश्रा, पंकज मैंगी, निर्मल सिंह, हरीश शर्मा, बलवीर सोढ़ी आदि भी मैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *