बैटरी निकालते हुए मार्किट के सदस्यों ने 2 चोर किया काबू

जालंधर,(संजय शर्मा)-स्काईलार्क चौक के नजदीक स्टेट बैंक इंडिया के बाहर खड़ी गाड़ी से बैटरी निकालते चोरी करते हुए मार्किट के सदस्यों ने 2 चोरो को काबू किया है। जवाहर नगर निवासी सुरिंदर ने बताया कि वह चाय बनाने का काम करता है। काम के दौरान अचानकर उसकी गाड़ी का अलार्म बजा। पकड़े गए चोरों की पहचान कैंट निवासी रमनप्रीत और बटाला निवासी प्रकाश के रूप में हुई है।
जैसे ही वह अपनी गाड़ी के अलार्म बजने की आवाज सुनकर गाड़ी के पास गया तो देखा वहां पर दो चोर उसकी गाड़ी से बैटरी चुरा रहे थे। उक्त चोरो को मार्किट के लोगों की मदद से मौके पर काबू कर लिया गया। इस घटना को लेकर उन्होंने थाना 4 की पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर थाने ले गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *