नशीले पदार्थ सहित 1 तस्कर किया गिरफ्तार

जालंधर, सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने नशीले पदार्थ सहित 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमनदीप उर्फ बब्बू पुत्र यशपाल वासी भार्गव कैंप के तौर पर बताई जा रही है । सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम नारी निकेतन पर मौजूद थी तभी उक्त आरोपी पैदल आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने काबू कर तलाशी ली तो आरोपी से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *