जालंधर, पंजाब बचाओ यात्रा निकालने जाने के सबंध में शिव सेना राष्ट्रहित की एक बैठक गोरिया कंप्लेक्स गीता कॉलोनी काला संघा रॉड बस्ती शेख में आज शाम जिला प्रभारी राजीव वर्मा, जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के संचालक सुभाष गोरिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए।बैठक में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह बाजवा,महिला विंग की प्रमुख पंजाब प्रीति भगत,महा सचिव मिना हंस, उपप्रमुख महिला विंग गुरमेज कौर,जिला उपाध्यक्ष दीपक भगत,महा सचिव सुभाष बरार,ऑफिस इंचार्ज पंकज मैंगी,डॉ जोगिंदर कौर आदि उपस्थित हुए।बैठक में जिला प्रमुख अमित ठाकुर ने कहा कि पंजब के हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे है।आए दिन गैंगस्टर और आंतकियों द्वारा बेकसूरो की जाने ली जा रही है।उन्होंने कहा कि पंजब में 4 बड़ी हस्तियों के कत्ल गैंगस्टरो द्वारा किए गए।जिस से पंजब के लोग डरे डरे और सहमे हुए है।उन्होंने कहा कि यात्रा निकालने को लेकर लोगो का भारी समर्थन मिल रहा है।अंत में शिव सेना राष्ट्रहित के संचालक सुभाष गोरिया ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर और आंतकियों के हौंसले बुलंद हो चुके है और पुलिस की सुरक्षा में वो दिन में ही खुलेआम कत्ल कर आंतकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे है। इन्ह सभी को विदेश में बैठे खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का सरंक्षण प्राप्त है।गोरिया ने कहा कि हम सभी धर्मों को साथ लेकर पंजब बचाओ यात्रा का आगाज़ करने जा रहे है जिसकी शुरुआत जलनाधर वेस्ट से शुरू करेंगे।जिसकी तैयारिया शुरू हो चुकी है।