शिव सेना राष्ट्रहित पंजाब बचाओ यात्रा निकालेगी : बलबीर गोरिया

जालंधर, (संजय शर्मा )-शिव सेना राष्ट्रहित की एक बैठक जिला प्रभारी राजीव वर्मा जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यलय गोरिया कंप्लेक्स गीता कॉलोनी में हुई जिसमें विशेष तौर पर पार्टी प्रमुख बलबीर गोरिया पहुंचे।बैठक में आए दिन पंजाब में हो रहे कत्लयामो पर चिंता जताते हुए यह निर्णय लिया गया कि पार्टी संस्थापक सुभाष गोरिया की अध्यक्षता में जालंधर वेस्ट हल्के में पंजाब बचाओ यात्रा का आरंभ किया जाएगा।इस अवसर पर शिव सेना राष्ट्रहित के प्रमुख बलबीर गोरिया ने कहा कि पंजाब में आए दिन गेंगस्टर और आंतकियों द्वारा हिन्दू नेताओ को जान से मारने की धमकिया दी जा रही है और शिव सेना टकसाली के प्रमुख सुधीर सूरी का पुलिस की सुरक्षा में कत्ल कर दिया गया और कोटकपूरा में डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार का पुलिस की सुरक्षा में कत्ल कर दिया गया था।उन्होंने कहा कि इनसे पहले ही कबडी खिडारी संदीप सिंह और पंजाबी गायक सिधु मूसे वाले का गैंगस्टरों द्वारा कत्ल किया जा चुका है।पंजाब को दहलाने के लिए विदेशी ताकते हिन्दू सिखों को आपस मे लड़ाना चाहते है इसको ध्यान में रखते हुए पंजाब बचाओ यात्रा जालंधर वेस्ट से शुरू करने का पार्टी द्वारा निर्णय लिया गया है।इस अवसर पर किसान मोर्चा के पंजाब प्रधान सुरिंदर सिंह बाजवा, डॉ सोंनु,तरसेम भगत,महिंदर पाल सोढ़ी,भगत खरैती लाल,सोहन लाल आदि भी मैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *