Drishyam 2 की स्क्रीनिंग पर श्रिया सरन अपने पति को किस करते नज़र आई

इस साल की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम-2  आज यानी शुक्रवार से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में अजय देवगन , तब्बू , श्रिया सरन , और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने मुबंई में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अब कई सारी फोटो और वीडियो वायरल हो रही है. इस स्कीनिंग में अजय देवगन और काजोल के साथ दृश्यम-2 की पूरी स्टार कास्ट नजर आई. फिल्म में अजय की पत्नी का किरदार निभा रही श्रिया सरन अपने पति के साथ नजर आईं. मीडिया से रूबरु होते हुए श्रिया ने पति को किस किया. इस दौरान किस करते हुए कपल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

स्क्रीनिंग के लिए श्रिया ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी. जिसमें वह काफी हॉट एंड सेक्सी नजर आईं. ऑल रेड लुक में श्रिया बला की खूबसूरत लग रहीं थी. उन्होंने अपने बालों को बांधे हुआ रखा था. साथ ही हेवी इयरिंग्स पहन रखी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *