के.एम.वी. की छात्राओं ने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत व्यवहार एवं सॉफ्ट स्किल्स के बारे में जानकारी प्राप्त की

 

जालंधर,(संजय शर्मा)-भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर अपनी छात्राओं के सर्वपक्षीय व्यक्तित्व विकास के लिए सदा प्रतिबद्ध संस्था है. विद्यालय के द्वारा अंडर ग्रेजुएट स्तर पर छात्राओं के लिए प्रत्येक सेमेस्टर में अनिवार्य तौर पर सफलतापूर्वक चलाए जा रहे प्रोग्राम में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम को विशेष रूप से समेस्टर तीसरा की छात्राओं के लिए लाज़मी बनाया गया है जिसमें संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं फैकेल्टी मेंबर्स छात्राओं को पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के विभिन्न पक्षों की जानकारी प्रदान करते हैं. इसी श्रंखला में आयोजित किए गए सेशन में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स की ट्रेनिंग में विशाल तजुर्बा रखने वाले श्री केशव जैन छात्राओं के रूबरू हुए. विद्यालय के विभिन्न संकाय की छात्रओं की सहभागिता वाले इस सेशन में संबोधित होते हुए श्री केशव जैन ने छात्राओं को व्यावहारिक एवं सॉफ्ट स्किल्स की अवधारणा से विस्तार से अवगत करवाया और 20% एक्स्ट्रा विषय पर एक बेहद प्रभावशाली प्रेजेंटेशन भी साझा की. अपने प्रेरणादायक सेशन के साथ उन्होंने छात्राओं को मुकाबले के इस युग में जीवन में सफलता हासिल करने के लिए स्मार्ट बनकर प्रत्येक अवसर का लाभ लेते हुए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. विभिन्न गतिविधियों के साथ स्रोत वक्ता ने छात्राओं को बेहद दिलचस्प ढंग से अतिरिक्त बढ़त की प्रासंगिकता से भी अवगत करवाया. सेशन के अंत में छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी श्री केशव के द्वारा बेहद सरल ढंग से दिए गए. विद्यालय प्रिंसिपल प्रोफेसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने पर श्री केशव जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सेशन के सफल आयोजन के लिए श्रीमती मनी खैरा के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *