जालंधर, (संजय शर्मा )-शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रमुख और हिन्दू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद पंजाब में कोटकपूरा में डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या गैंगस्टरों द्वारा की गई और पंजाब में लॉयन ऑफ ऑर्डर जैसी कोई चीज़ नही रही।यह शब्द आज शिव सेना राष्ट्रहित के संस्थापक औऱ हिन्दू नेता सुभाष गोरिया ने शुक्रवार को अपने कार्यलय गीता कॉलोनी गोरिया कंप्लेक्स में कहे उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमृतपाल सिंह की एंट्री के बाद लगातार पंजाब का माहौल खराब हो रहा है।अमृतपाल खुलेआम खालिस्तानी समर्थकों को हवा दे रहा है पंजाब और देश को तोड़ने की साजिश रच रहा है जिसके खिलाफ जालंधर वेस्ट के तेज़ तरार निडर विधायक ने बयान दिया था उसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल गई।उनके बाद अमृतसर में शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रमुख और हिन्दू नेता सुधीर सूरी का पुलिस की सुरक्षा में संदीप सिंह उर्फ सनी ने गोलिया चलाकर कत्ल कर दिया और उनकी सुरक्षा में लगी पुलिस मुग्दर्श बनकर देखती रही अभी यह मामला ठंडा नही हुआ कि उनकी ही पार्टी के पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी को विदेशी नंबर से उनके वट्सप नंबर पर पुलिस की मैजूदगी में जान से मारने की धमकिया मिली।जिससे यह साबत होता है कि पंजाब में कोई कानून नाम की चीज़ नही रही।गोरिया ने कहा कि संदीप नँगल अंबिया का 14 मार्च 2022 को गोलिया मारकर हत्या की गई 29 मई को पंजाबी गायक सिधु मूसे वाले का गोलिया मारकर कत्ल किया गया और 4 नवंबर को शिव सेना नेता सुधीर सूरी का पुलिस की मैजूदगी में गोलिया मारकर हत्या की और 9 नवंबर को डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार का कोटकपूरा में कत्ल कर दिया।पंजाब में 8 महिनियो के बीच 4 बड़ी हस्तियों के कत्ल किये गए और गैंगस्टरों के हौंसले इतने बड़ चुके है कि पंजाब के लोग अब अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी खालिस्तानी आंतकी पंजाब में अपने स्लीपर सेल द्वारा बड़े हस्तियों के कत्ल करवा रहे है और जो हिन्दू नेता इनके खिलाफ बोलता है तो उसे यह विदेशो से जान से मारने की धमकिया दे रहे है।गोरिया ने कहा कि पंजाब को किसी भी कीमत पर दो भागो में नही बाँटने देंगे और ना ही खालिस्तान लहर को द्वारा जिंदा होने देंगे।उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब के युवको को पैसे के दम कर गुमराह कर आंतकी गतिविधियों से जोड़ रहा है और आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो डालकर पंजाब के लोगो को गुमराह कर रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब में दखल देकर गैंगस्टर और खालिस्तानियों समर्थकों के ऊपर कार्रवाई करे।इस अवसर पर शिव सेना राष्ट्रहित के प्रमुख बलबीर गोरिया,सीनियर उपप्रमुख पंजाब खरैती लाल भगत,जिला प्रभारी राजीव वर्मा,जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर आदि भी मैजूद थे।