डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार उर्फ राजू के कत्ल मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 शूटरों को गिरफ्तार

फरीदकोट, कोटकपूरा में हुए डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार उर्फ राजू के कत्ल मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने फरीदकोट के दो संदिग्ध युवकों के घर पर दबिश देकर वहां से मोबाइल कब्जे में लिया है। दूसरी ओर परिवार ने अव के अंतिम संस्कार को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। कुछ समय में पुलिस प्रशासन व परिवार के बीच बैठक होगी।

उसमे अंतिम संस्कार को लेकर निर्णय लिया जाएगा। वीरवार को अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर प्रदीप का कत्ल कर दिया था। हमले में प्रदीप के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी हाकम सिंह व पूर्व पार्षद अमर सिंह को भी गोली लगी थी। ये दोनों जीजीएस मेडिकल कालेज में उपचाराधीन हैं। डेरा अनुयायी प्रदीप का शव को कोटकपूरा में डेरे के नाम चर्चा घर मे रखा गया है। यहां पर डेरा श्रद्धालु एकत्रित हो रहे हैं। कुछ देर बाद प्रदीप के घरवालों व डेरा कमेटी की पुलिस प्रशासन के साथ बैठक हो होगी, जिसके बाद ही अंतिम संस्कार के बारे में कोई फैसला हो पाएगा।

हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस ने फरीदकोट शहर में दो संदिग्ध युवकों के घरों पर दबिश दी है। सादिक रोड पर रहने वाले भूपिंदर सिंह गोल्डी और मनप्रीत सिंह मनी पर घर छापामारी की गई है। दोनों ही युवक पिछले 5 दिनों से गायब हैं और नशा करने के आदी हैं। गोल्डी के परिवार का दावा है कि वह चार-पांच दिन से घर में नहीं है। पुलिस उन्हें बेवजह परेशान न करे। अगर उसने कुछ गलत काम किया है तो उसको उसकी सजा जरूर मिले। पुलिस उनके घर से मोबाइल सहित कुछ अन्य सामान साथ लेकर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *