एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को वर्कआउट के दौरान निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। सिद्धांत की करीबी दोस्त विश्वप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें नहीं पता है कि सिद्धांत को क्या हुआ था। हालांकि उनके देहांत की दुखद खबर मिल चुकी है। बातों-बातों में विश्वप्रीत ने बताया कि सिद्धांत तनाव में थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें शुक्रवार को सिद्धांत से मिलना था।