फुटपाथ पर बैठी मां-बेटी पर कार चालक ने कार चढ़ा दी

जालंधर, रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर बैठी मां-बेटी पर कार चालक ने कार चढ़ा दी थी। इस दर्दनाक हादसे में 8 साल की नव्या की दोनों टांगे टूट गई थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक घायल नव्या की इस दर्दनाक हादसे में आज मौत हो गई है। जीआरपी पुलिस ने मां प्रियंका के बयानो के आधार पर दिल्ली के शहादरां के रहने वाले 25 साल के हर्ष शर्मा पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 304 ए का मामला दर्ज किया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी हर्ष दिल्ली के शहादरां का रहने वाला है। वह जालंधर में अपनी नानके घर में किसी की शादी में आया हुआ था। इसी दौरान वह रेलवे स्टेशन के बाहर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान कार मोड़ते समय युवक ने फुटपाथ पर खड़ी मां-बेटी पर कार चढ़ा दी। हादसे में युवती नव्या की मौत हो गई है। मां के बयानों के आधार पर आरोपी हर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि उसके तीन दोस्त अभी भी फरार चल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *