नौजवान पर चढ़ा गोली चलाने शौक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर सोशल मीडिया के शौकीन लोगों पर लगातार कई तरह का शौक उजागर हो रहे हैं इसमें सबसे ज्यादा नौजवानों पर गोली चलाने का लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वह वीडियो वायरल हो रहा है इसी तरह का एक मामला युवक और युवतियों द्वारा हवाई फायर करने के मामले सामने आ रहे है। इसी महीने 4 अक्तूबर को बुलेट रानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके कुछ दिन बाद दीवाली वाले दिन एक और युवती का गोली चलाने का वीडियो वायरल हुआ। वहीं अब एक युवक का सड़क पर गोली चलाने का वीडियो वायरल हुआ है

वायरल वीडियो जालंधर का है। हवाई फायर करने वाले युवक का नाम गुरशेर खरबंदा है। जानकारी के मुताबिक युवक मॉडल टाउन स्थित स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और युवक के पिता प्रॉप्टी डीलर बावा नाम से मशहूर है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का फर्नीचर का शोरूम भी है। जिसने युवक को अपनी रिवाल्वर से हवाई फायर करने के लिए दिया था। हैरानी की बात यह है कि इन सबके बावजूद पुलिस प्रशासन आंखे मूंद कर सोया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *