पठानकोट हाईवे पर स्थित गांव कानपुर के पास कूड़े के ढेर पर पड़ी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसका पता तब चला जब सुबह लोग सैर कर रहे थे। उन्होंने देखा कि कूड़े के ढेर पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची थाना मकसूदां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।