थाना 1 की तरफ से कार्रवाई करते हुए एक पटाखा व्यापारी के सटॉक को अपने कब्जे में लिया

जालंधर, पिछले दिनों ड्रॉ द्वारा 20 दुकानों की लाइसेंस दिया गया. दिवाली के त्यौहार को लेकर प्रशासन की ओर से बल्टर्न पार्क में 20 दुकानों को पटाखों के लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग वहां पर बिना लाइसेंस के दुकाने लगाकर बैठे थे। जिसको लेकर आज कमिश्नर पुलिस थाना 1 की तरफ से कार्रवाई करते हुए एक पटाखा व्यापारी के सटॉक को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस पटाखों को कब्जे में लेकर थाना 1 में ले गई है। पुलिस ने उक्त व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना 1 के प्रभारी ने अजीत नगर निवासी हरविदंर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी जतिंदर कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से भी बल्टर्न पार्क में पटाखों की दुकाने लगाने को लेकर 20 लोगों के लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन अभी दुकाने लगाने की परमिशन जारी नहीं हुई थी, जिसके तहत आज गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर हरविंदर के पटाखे अपने कब्जे में कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *