कॉलोनी के तरफ दरवाजा खोलने को लेकर हुए हिंसक टकराव

जालंधर, अलावलपुर मैं एक ऐसी घटना सुनने को मिली जिसमें बीएसपी और कांग्रेसी वर्करों में कॉलोनी के तरफ दरवाजा खोलने को लेकर हुए हिंसक टकराव में बीएसपी वर्करों ने कांग्रेसी परिवार के दो सदस्यों पर ईटों की बरसात कर दी जिसमें एमसी के इलेक्शन लड़ी महिला के पति और बेटे पर जानलेवा हमला किया है इस हमले में बाप बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे इलाज
हेतु जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर एक युवक की हालत नाजुक बताया जा रहा है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि करीब 1 घंटे तक विवाद होता रहा कुछ कदमों में अलावलपुर चौकी को खबर देने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अस्पताल में उपचारधिन सतपाल उम्र 60 वर्ष पुत्र चुन्नू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि अलावलपुर वार्ड नंबर 1 पर उनका घर है उनके पीछे भी गली है और उन्होंने पहले ही ग्रिल लगाकर गेट रखा हुआ है जब वह दरवाजा खोलने लगे तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने एतराज जताया और सतपाल ने माननीय अदालत ने केस कर दी और वह केस जीत गए माननीय अदालत ने गेट खोलने संबंधी ऑर्डर दे दिया उसके बाद आज से 5 दिन पहले ऑर्डर की कॉपी लेकर अलावलपुर चौकी जाकर इस संबंधी शिकायत दी लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया। और आज 4:00 बजे के करीब वह अपने बेटे के साथ लेकर दरवाजे के आगे लगे दीवार तोड़ने लगे तो बीएसपी नेत्री का पति एवं मोहल्ले के एक दर्जन से करीब लोग आकर ईटों एवं तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें सतपाल का बेटा अमनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हालत में जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेसी नेता सतपाल ने आरोप लगाया कि आज से डेढ़ वर्ष पहले उनकी पत्नी रणजीत कौर ने यहां से एमसी का चुनाव लड़ा था और वह हार गई थी इसी रंजिश के कारण हमला किया गया है। इस हमले में बीएसपी 2 कार्यकर्ता भी जख्मी होने की सूचना है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *