आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर हर पल अपडेट्स आ रहे हैं. आलिया और रणबीर की शादी पर सलेब्स भी रिएक्ट कर रहे है. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त कपल की शादी पर रिक्ट करते हुए कहा कि, अगर वह शादी कर रहा है तो मैं काफी खुश हूं उसके लिए. वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो उनके वरमाला समारोह में शाहरुख खान, आमिर खान और संजय लीला भंसाली शामिल होंगे. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तैयारियों को लेकर कई तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे है. कपल की इंटीमेट वेडिंग में सिर्फ 150 से 200 लोग होंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के वरमाला समारोह में बॉलीवुड से शाहरुख खान और परिवार, आमिर खान और संजय लीला भंसाली शामिल होंगे. वहीं, करण जौहर और अयान मुखर्जी शादी में शामिल होंगे. शादी के लिए आलिया भट्ट एक पिंक कलर का सब्यसाची का लहंगा पहनेगी, जिसके साथ मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई एक चुनरी होगी, जो बेहद खास होगी. बताया जा रहा है कि, शादी पेस्टल थीम पर होगी. वहीं, कपूर फैमिली का घर कृष्णा राज बंगले को स्ट्रिंग लाइट्स से सजाया जा रहा है. वहीं, आलिया भट्ट के स्टेप ब्रदर राहुल भट्ट ने आजतक को बताया कि उन्होंने अपनी शादी की तारीख बदलने का फैसला किया है. राहुल ने कहा कि कपल ने पहले 14 अप्रैल को अपनी शादी की तारीख फिक्स की थी, लेकिन अब मीडिया में जानकारी लीक होने के बाद इसे थोड़ा आगे बढ़ाने का फैसला किया है.