CHANDIGARH : पंजाब में अब शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के दिन यानी 23 मार्च को अवकाश रहेगा। नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस छुट्टी का ऐलान किया है। पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस अवसर पर पंजाब के लोग, बड़े और बच्चे भगत सिंह के गांव खटकरकलां जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे।
कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 23 मार्च को अवकाश को गैरजरूरी बताया तो मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि आप बता सकते हैं कि शहीद भगत सिंह का जन्मदिन कब है? राजा वड़िंग जवाब नहीं दे सके तो मुख्यमंत्री ने बताया कि 28 सितंबर को भगत सिंह का जन्मदिवस होता है। नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने के लिए ही फैसला लिया गया है। इसके साथ ही पंजाब विधानसभा में शहीद ए आजम भगत सिंह और बाबा साहब की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव विधानसभा में पास किया गया। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना शपथ ग्रहण समारोह भी शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में किया था। इस दौरान उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल ने शपथ ग्रहण करवाई थी। इस दौरान पूरे पंडाल को बसंती रंग में सजाया गया था