पश्चिम बंगाल : 10 लोगों को जिंदा जलाकर मारा

KOLKATTA : पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 10 लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला गया। बताय़ा जाता है कि इस वारदात को तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या का बदला लेने के उद्देश्‍य से अंजाम दिया गया। घटना बीरभूम के रामपुरहाट की है जहां 10-12 घरों के दरवाजे बंद करने के बाद उसमें आग लगा दी गई। इस आग की चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम कुछ लोगों के द्वारा दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। यही नहीं डीएम समेत बीरभूम के तमाम बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर ये घटना कैसे हुई।
उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के कब्जे वाली बरशल ग्राम पंचायत के उप प्रमुख भादु शेख सोमवार शाम को हत्या कर दी गई थी। उन पर बम से हमला हुआ था। भादू शेख की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैली। हत्या से गुस्साए उनके समर्थकों ने थोड़ी ही देर में इस हमले के संदिग्धों के घरों में आग लगा दी।इधर, इस घटना के बाद राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों का प्रतिनिधिमंडल हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर जा रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *