CHANDIGARH : पंजाब के नये मंत्रिमंडल ने शानिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में सादे समारोह में आम आदमी पार्टी (आप)के 10विधायकों को मंत्री पद की शपथ शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनके सभी विधायक मौजूद थे।
नए मंत्रियों में प्रतिपक्ष नेता की जिम्मेदारी संभालने वाले हरपाल सिंह चीमा (दिड़बा), डॉ. बलजीत कौर (मलेाट, पूर्व सांसद प्रो0 साधू सिंह की बेटी), हरभजन सिंह ईटीओ (जंडियाला), विजय सिंगला (मानसा), लालचंद कटारूचक्क (भोआ), गुरमीत सिंह मीत हेयर (युवा चेहरा तथा दूसरी बार बरनाला से जीते), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), ललजीत सिंह भुल्लर (पट्टी), ब्रह्म शंकर जिंपा (होशियारपुर), हरजोत सिंह बैंस (सबसे कम उम्र तथा आनंदपुर साहब) शामिल हैं। दस मंत्रियों में पांच मालवा क्षेत्र से हैं तथा चार आरक्षित सीट से हैं। चार माझा क्षेत्र और एक दोआबा क्षेत्र से हैं।