यूक्रेन और रूस जंग का 23वां दिन : हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला, हथियारों से भरा डिपो तबाह

Kive : यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच जंग को आज 23वां दिन है। दोनों देशों के बीच चल रहे महायुद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। सभी इस उम्मीद में है कि रूस जल्द ही यूक्रेन से अपने सैनिकों की वापसी का आदेश देगा। इस बीच शनिवार को रूस ने माना कि उसके सैनिकों ने पश्चिमी यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन का हथियारों से भरा अंडरग्राउंड स्टेशन तबाह हो गया है। यूक्रेन ने भी दावा किया है कि रूसी हमले में अब तक 112 मामूमों की जान जा चुकी है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि उसने यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में हाइपरसोनिक मिसाइलों से यूक्रेन के हथियारों से भरा अंडरग्राउंड डिपो तबाह कर दिया है। इस डिपो में मिसाइलों और गोला-बारूद का जखीरा था। रूसी सैनिक इस हमले को बड़ी सफलता के रूप में देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात कहा कि उसने “अस्थायी रूप से” आजोव सागर तक पहुंच खो दी है क्योंकि रूसी सेना प्रमुख बंदरगाह मारियूपोल के आसपास अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *