रूस की सेना के हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए

KAIVE :मंगलवार को रूस की सेना के हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। तुर्की की एक समाचार एजेंसी टीआरटी वर्ल्ड ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि खार्किव और कीव के बीच एक शहर ओख्तिरका में रूसी तोपखाने द्वारा एक सैन्य अड्डे पर हमला करने के बाद 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। ओख्तिरका यूक्रेन की राजधानी कीव से 345 किलोमीटर दूर है।
इससे पहले रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर सोमवार को बमबारी की थी। इसके साथ ही रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है और करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं। वहीं, युद्ध को रोकने के लिए चल रही वार्ता केवल आगे की दौर की वार्ता पर सहमति बनने के साथ ही समाप्त हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी में वृद्धि केवल उनपर दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने सोमवार को देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा, ”रूस इन आसान तरीकों से (यूक्रेन पर) दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।” जेलेंस्की ने हालांकि दिन में दोनों पक्ष के बीच हुई लंबी वार्ता की जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि कीव कोई रियायत देने को तैयार नहीं है, वह भी तब जब एक ओर रॉकेट और तोप से हमले किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *