भगवान शिव के पांचवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट 06 मई से खुलेंगे

DEHRADUN : भगवान शिव के पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस बार ग्रीष्मकालीन दर्शनों के लिये आगामी 06 मई को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर खोले जाएंगे। मंगलवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर, बाबा केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में 12वें ज्योर्तिलिंग में शामिल भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।
ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक रीति रिवाज के तहत घोषित की गई। हक हकूकधारी, वेदपाठी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में पंचांग गणना के अनुसार तिथि की घोषणा की गई।
अब 02 मई को बाबा केदारनाथ की डोली केदार धाम के लिए रवाना होगी। 02 मई सायं को डोली गुप्तकाशी, 03 मई को फाटा, 04 मई को गौरीकुंड में रात्रि विश्राम के बाद 05 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 06 मई को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *