अब यूक्रेन से फंसे भारतीय नागरिकों को निकालेंगे वायु सेना के C-17 विमान

NEW DELHI : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के काम में तेजी के लिए सरकार ने ऑपरेशन गंगा में वायु सेना के परिवहन विमानों को शामिल करने का निर्देश दिया है। उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल यूक्रेन में मानवीय सहायता सामग्री ले जाने के लिए भी किया जाएगा। ये विमान भारत से राहत सामग्री लेकर जाएंगे और लौटते समय वहां से भारतीय छात्रों को वापस लेकर आएंगे।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह निर्णय लिया है कि छात्रों को वापस लाने के काम में तेजी लाने के लिए वायु सेना का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके लिए वायु सेना के विमानों का ऑपरेशन गंगा में इस्तेमाल किया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि वायु सेना इसके लिए अपने विशाल मालवाहक विमानों सी-17 का मंगलवार से ही इस्तेमाल करेगी। इन विमानों को ऑपरेशन करना में शामिल करने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इनमें एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों को वापस लाया जा सकता है। इसे यह कार्य कम समय में पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *