जालंधर, मुकाबला नॉर्थ विधानसभा सीट पर शुरू कांग्रेस के अवतार हैनरी,भाजपा के केडी भंडारी और आम आदमी पार्टी के दिनेश ढल के बीच नजर आ रहा था। वहीं अब जब चुनाव में 3 दिन रहते हैं तो कहीं ना कहीं इस विधानसभा सीट पर केडी भंडारी एक बार फिर से काबिज होते नजर आ रहे हैं। भंडारी को जिस प्रकार से जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट की विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहे समर्थन को माना जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ एक सबसे बड़ा पहलू यह है कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के लोग अब शहर में अपराध मुक्त,नशा मुक्त और एक खुशहाल इलाका चाहते हैं। जिस को बहाल करने में कहीं ना कहीं मौजूदा विधायक विफल साबित हुए हैं। लोग आज केडी भंडारी के 10 साल के कार्यकाल को याद करते हैं। जिसके दौरान क्षेत्र में अपराध पर पूरी तरह से नकेल कसी रही। इलाके का रिकॉर्ड विकास हुआ और इलाका पूर्ण रूप से खुशहाल रहा।