जालंधर, (संजय शर्मा)-मुख्यमंत्री पंजाब सरदार चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी के सामने प्रवासियों के बारे में जो टिप्पणी की गई है। उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं जालंधर नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी केडी भंडारी ने कहा कि सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी हाईकमान प्रियंका गांधी को खुश करने के लिए प्रवासी भाईचारे पर जो टिप्पणी की है, वह बहुत ही निंदनीय है। भंडारी ने कहा भाजपा सरदार चरणजीत सिंह चन्नी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है। भंडारी ने कहा पंजाब के उद्योग जगत की रीड की हड्डी हमारे प्रवासी है। जिनका पंजाब की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है। केडी भंडारी ने कहा प्रवासी हमारे परिवार का बहुमूल्य अंग है। पंजाब में हम सभी प्रवासियों के साथ मिलकर उनके हर त्योहार को मनाते हैं। प्रवासियों के साथ हमारा भाईचारा बहुत ही मजबूत है।