जालंधर,(संजय शर्मा)- विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील कुमार रिंकू ने भार्गव कैंप में अपनी भव्य चुनावी रैली में सतगुरु भगत कबीर जी को समर्पित डाक्यूमैंरी रिलीज की। इस डाक्यूमैंटरी में कबीर पंथी समाज के लिए 120 फुट रोज पर बनाए जा रहे सतगुरु कबीर कम्युनिटी के प्रोजैक्ट की सफलता और निर्माण के बारे में विस्तार से बताया गया है। कबीर पंथ के लोगों के लिए यह कम्युनिटी हाल बहुत ही वरदान साबित होने वाला है। क्योंकि इस कम्युनिटी हाल के बनने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपने सुख-दुख के प्रोग्रामों के अलावा शादी समारोह जैसे प्रोग्राम कर सकेंगे। उनको महंगे पैलेसों में खर्च से मुक्ति मिलेगी। उनका अपना यह कम्युनिटी हाल बहुत ही बड़ा होगा। जिसका निर्माण काम बहुत तेजी के साथ चल रहा है।
सुशील कुमार रिंकू ने इस डाक्यूमैंटरी को लांच करते हुए कहा कि वह कबीर पंथी समाज की भलाई के लिए काम करते रहेंगे। इस कम्युनिटी हाल को बनवाने की मांग पिछले 30 साल से हो रही थी। किसी भी मंत्री, विधायक और नेता ने इस तरह ध्यान नहीं दिया। वह खुद इस कम्युनिटी हाल की मांग का समर्थन करते रहे हैं। उनको जब भी मौका मिला वह मौके के विधायक व मंत्री रहे भगत चूनी लाल के पास भी इस मांग को लेकर कमेटी के साथ गए। लेकिन इस सेवा का मौका पिछले पांच साल पहले उनको विधायक बनाने के बाद लोगों ने उन्हें सौंपा। वह लोगों की इच्छाओं पर खरे उतरे।
रिंकू कहते हैं कि इस 120 फुट रोड पर बन रहे इस भवन को करीब एक एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इस भवन पर दो करोड़ 60 लाख रुपए खर्च होंगे। इसका निर्माण तेजी से शुरू हो चुका है। जल्द ही इस काम को कंप्लीट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा ही आगे रहे हैं और आगे भी उनकी सेवा करते रहेंगे। रिंकू ने कबीर पंथी समाज से उन्हें दोबारा अपनी वोट देकर एक मौका देने की अपील की। कहा कि वह दोबारा विधायक बनाने के बाद विकास कामों के चल रहे प्रोजैक्टों को कंप्लीट करवाने के साथ-साथ हलके की बेहतरी के लिए बहुत कुछ करने को प्लानिंग कर चुके हैं। उनको उम्मीद है कि भार्गव कैंप के लोग उनके साथ हैं और उन्हें ही दोबारा वोट देकर विधायक बनाएंगे।
विधायक रिंकू ने कहा कि 10 साल पंजाब में अकाली-भाजपा की सरकार रही। लेकिन उन्होंने वेस्ट हलके के विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह लोग सिर्फ अपना सोचते रहे। गरीब लोगों की भलाई को कोई काम नहीं किया। लेकिन मैंने पिछले पांच साल में हलके की प्रमूुख समस्याओं को उठाने के साथ-साथ समाज की बेहतरी के लिए काम किए। 120 फुट रोड की सबसे बड़ी समस्या बरसाती पानी की निकासी न होना था। उन्होंने 21 करोड़ रुपए की लागत से स्टॉर्म वाटर सीवरेज प्रोजैक्ट बनवाया। जिसका सफल ट्रायल हो चुका है। सड़कों पर करीब 80 करोड़ रुपए खर्च किए गए। बूटा मंडी में लड़कियों का कालेज बनवाया। लसू़ड़ी मोहल्ले में 5 करोड़ की लागत से मॉडर्न स्कूल बन रहा है। बाकी सभी सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जा चुका है। अब उनका लक्ष्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने और उनको रोजगार के अवसर पैदा करके देने का है। वह इसके लिए काम करेंगे और सभी युवाओं को रोजगार दिलाने को प्रयास किए जाएंगे।