सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग फेमस होने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. लेकिन रूस से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की, जो विवाद का विषय बन गईं. रुस की मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर (Russian sports presenter) उलियाना त्रिगुबचक (Ulyana Trigubchak) काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड फोटो शेयर की. लेकिन इंस्टाग्राम ने उन तस्वीरों को डिलीट कर दिया. डेली स्टार में छपी एक खबर के अनुसार, उलियाना इससे पहले Salavat Yulaev हॉकी क्लब की चीयरलीडर भी रह चुकी हैं. जो लगातार अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. हालांकि इस बार उन्होंने जो फोटो शूट शेयर किया उसमें कुछ टॉपलेस तस्वीरें थीं. न्यूड फोटोज की वजह से इंस्टाग्राम की गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ. इसलिए सोशल नेटवर्किंग साइट ने खुद ही उलियाना की तस्वीरें डिलीट कर दीं.