लखनऊ, (R.aajtak.com)-यूपी विधान सभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइनल हो गई है. सपा (SP) जल्द अपनी दूसरी लिस्ट का औपचारिक ऐलान करेगी. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सपा ने सहारनपुर की नकुड़ सीट से धर्म सिंह सैनी को टिकट दिया है. धर्म सिंह सैनी ने हाल ही में बीजेपी (BJP) से इस्तीफा दिया था और सपा में शामिल हो गए थे. धर्म सिंह सैनी योगी कैबिनेट में मंत्री थे. सूत्रों के हवाले से खबर है कि ठाकुरद्वारा से नवाब जान, सहारनपुर शहर से संजय गर्ग, बरेली से राजेश अग्रवाल, सहारनपुर देहात से आशु मलिक, बिजनौर सीट से रमेश तोमर, मुरादाबाद शहर से यूसुफ अंसारी, देवबंद से कार्तिकेय राणा और शाहजहांपुर से तनवीर खान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे.