साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक कमेंट किया अभिनेता सिद्धार्थ ने , महिलाओं की गरिमा का अपमान

NEW DELHI : फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद विवादों में घिर गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनके बयान की निंदा कर मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग के मुताबिक, यह टिप्पणी महिला विरोधी और अपमानजनक है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की गरिमा का अपमान करती है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के डीजीपी को इस मसले पर एक पत्र लिखा है। वहीं उनके अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने पर एफआईआर करने और मामले की जांच कर एक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा आयोग ने ट्वीटर के अधिकारियों को भी एक्टर के अकांउट ब्लॉक कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *