चुनाव के लिए बूथों के कार्यक्रम किये गये तय

कपूरथला,भाजपा मंडल के सभी बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल अध्यक्ष चेतन सूरी की अगुवाई में हुई। जिसमें संगठन मजबूती, केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने समेत कई एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार करने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश पासी विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए जाने और अधिकाधिक लोगों को लाभांवित कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष चेतन सूरी बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बूथों पर जाकर संपर्क करने एवं आमजन की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने को कहा गया। चेतन सूरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सशक्त बूथ ही राजनीति का फैसला करेगा। उन्होंने ने कहा कि संगठन के द्वारा दिये गए निर्देश के अनुरूप समस्त आवश्यक कार्यों को निश्चित समय सीमा में करने के लिए कार्यकर्ता मानसिक रूप से तैयार रहें। प्रभावशाली लोगों को अपने साथ लेकर परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास अर्जित करते हुए,भाजपा के दृष्टिकोण से पोलिंग बूथ सशक्त होने के साथ सक्रिय व प्रभावशाली बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *