एक्ट्रेस के साथ डायरेक्टर ने शारीरिक संबंध बनाने की की मांग

MUMBAI : फिल्मों में काम दिलाने के बहाने एक्ट्रेस के साथ कास्टिंग काउच के कई मामले सुनने को मिलते है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है। वहीं इस बीच महाराष्ट्र के टिटवाला इलाके से कास्टिंग काउच से जुड़ी एक खबर सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि फिल्म में एक्ट्रेस को रोल दिलाने के नाम पर डायरेक्टर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था। मंगलवार को इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी धनंजय लिगाडे ने दी। पुलिस के मुताबिक कथित निर्देशक पर एक्ट्रेस को धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार फिल्मों में कास्ट करने के बदले निर्देशक एक अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था।
पुलिस ने महाराष्ट्र के टिटवाला इलाके से कथित कास्टिंग काउच निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया है। मलाड पीएस के इंस्पेक्टर धनंजय लिगाडे ने कहा कि निर्देशक ने अभिनेत्री से इंटीमेट तस्वीरों की मांग की थी। हालांकि जब अभिनेत्री ने यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया तब निर्देशक ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच एक घिनौना सच है, सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी इसका शिकार होते हैं। फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। नाम, पैसा, शोहरत पाने के लिए फिल्मी दुनिया में लोग जाना चाहते हैं, लेकिन करियर के फेज में कई सेलेब्स को कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *