कोरोना की दो नई वैक्सीनों को मंजूरी

नई दिल्ली, देश में कोरोना और ओमीक्रोन की बढ़ती लहर के बीच एक गुड न्यूज है। कोरोना की दो नई वैक्सीनों- कोवोवैक्स और कोर्बीवैक्स को इस्तेमाल की इजाजत मिल गई है। इसके साथ ही एंटी-वायरल दवा को भी सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अप्रूव किया है। बता दें कि अभी तक भारत में कोरोना की दो वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सिन दी जा रही हैं। कोवोवैक्स और कोर्बीवैक्स का तीन साल तक के बच्चों पर भी परीक्षण चल रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये दोनों वैक्सीन बच्चों के लिए भी मंजूर की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *