टीचर : अच्छा इंसान वो ही है जो दूसरों के काम आए
पप्पू : पर सर, परीक्षा के समय में ना आप हमारे काम आते हैं
और ना ही किसी और को आने देते हैं।
*******************
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे…
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!
********************
मास्टर- पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर- बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू- मिस्त्री ने
मास्टर- अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू- ठेकेदार ने बनवाया होगा।
********************
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।