बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को दिया जन्म, जुटी भारी भीड़

GUWHATI : असम के कछार जिले में एक हैरानीजनक मामला सामने आया है जहां एक पालतू बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला जब गांव के लोगों के पता चला तो वहां भीड़ लग गई। बताया गया है कि बकरी के इस बच्चे के दो पैर और कानों के अलावा सबकुछ इंसान की तरह दिखाई दे रहा था। हालांकि, बकरी के बच्चे ने पैदा होने के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कछार जिले के गंगा नगर गांव में जैसे ही इस बारे में लोगों को पता चला तो वह हैरान रह गए। इस मामले में पशुपालक ने कहा कि जब उनकी पालतू बकरी ने बीते सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ। जब बकरी के बच्चे को गौर से देखा तो चेहरा बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई दे रहा था। इस बच्चे की पूंछ भी नहीं दिखाई दे रही थी। हालांकि, बच्चे की आधे घंटे के अंदर ही मौत हो गई। सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बकरी का बच्चा पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था। हालांकि, शक्ल बिल्कुल इंसान के चेहरे की तरह दिखाई दे रही थी। गांववालों को यह लगा कि बकरी पेट में उनके किसी पूर्वज ने जन्म लिया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज से अनुसार उसे दफना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *