दर्शन भगत ने कहा कि मिट्टी पर ही लुक डाल कर यह सड़क बनाई जा रही है: दर्शन भगत

जालंधर, दशमेश नगर में नगर निगम की ओर से सड़क बनाई जा रही है, जिसके चलते आम आदमी पार्टी के नेता दर्शन भगत ने कई सवाल उठाए। दर्शन भगत ने कहा कि मिट्टी पर ही लुक डाल कर यह सड़क बनाई जा रही है। ठेकेदार और नगर निगम के अफसरों का जो 60/40 का हिस्सा चलता है, उस कारण यह जो सड़क बनाई जा रही है, नगर निगम के अफसर उस पर ध्यान नही दे रहे है। ठेकेदार यह जो सड़क बना रहे है एक ही बरसात का यह सड़क सामना नही कर पाएगी। उन्होंने कहा कि न ही इलाका पार्षद और नगर निगम के अधिकारी इस सड़क को चैक करने के लिए नही आए है। ठेकेदार सही ढंग से मिट्टी की सफाई किए बिना ही लुक डाल रहा है। कुछ दिन बाद ही यह सड़क टूट जाएगी। उन्होंने विजीलैंस से मांग की है कि इस सड़क की ओर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क की सही तरह सफाई करके अगर सड़क न बनाई गई तो वह इस काम का विरोध करते हुए इलाका निवासियों के सहयोग से काम बंद करवा देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *