अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर के बाहर धरने पर बैठे अध्यापक

जालंधर, मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे अध्यापक को शिक्षामंत्री परगट सिंह के घर के बहार धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान अध्यापकों ने कहा कि वह लगातार 146 दिन से संघर्ष कर रहे हैं। परन्तु पंजाब सरकार ने उनकी अभी तक कोई सुध नहीं ली है और न ही उनकी जायज मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते कहा कि विभाग ने कम मैरिट वालों को भर्ती कर ज्यादा मैरिट वाले होनहार अध्यापकों को नजर अंदाज किया है।

जानकारी अनुसार मंगलवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर के बाहर अध्यापक जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांगे पूरी न होने से नाराज अध्यापक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल अनिश्चित काल के लिए है या कुछ दिनों के लिए इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा पहले उन्हें एक पत्र भेजकर उनके साथ बैठक का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद उन्हें विभाग की ओर से दोबारा पत्र मिला कि उनके साथ कोई बैठक नहीं रखी गई है। जिसको देखते हुए आज अध्यापकों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने शिक्षा मंत्री के घर के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं अध्यापकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों सरकार नहीं मान लेती तब तक वह अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *