पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा, चप्पलों से की धुनाई

BHOPAL : तेजी से वायरल हो रह वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि कैसे एक महिला दो लोगों की जमकर पिटाई कर रही है। वीडियो में महिला चप्पल से अपने पति और उसके साथ घूम रही उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई कर रही है। ये वीडियो भोपाल का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से उरबा शाही अपने पति का पीछा कर रही थी। लेकिन आज उसने अपने पति तलहा शमीम को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी के चप्पलों से पीटने के बाद पति बार-बार सफाई देता रहा लेकिन उरबा शाही ने एक न सुनी। उसने अपने पति की गर्लफ्रेंड के बाल खींच के उस पर चप्पलों से वार किया। गुस्से में आई पत्नी ने बीच-बचाव करने आए पति को भी चप्पल से पीट दिया और उसके बाल नोंच दिए। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा हैं। फिलहाल इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *