90 प्रतिशत लाभपातरियों ने प्राप्त की पहली ख़ुराक: DC

जालंधर, ज़िला प्रशासन जालंधर की तरफ से योग्य लाभपातरियों को 20 लाख से अधिक ख़ुराकें देकर कोविड टीकाकरण मुहिम के अंतर्गत 90 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या को कवर किया जा चुका है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि स्वास्थ्य संभाल और फरंटलाईन कर्मचारियों के सयुंक्त प्रयासों से जिले ने यह प्राप्ति हासिल की गई है। उन्होने बताया कि लाभपातरियों को अब तक 13,82,978 पहली और 6,17,582 दूसरी ख़ुराक समेत कुल 20,00,560 ख़ुराके दीं जा चुकीं हैं, जोकि 90 प्रतिशत से अधिक कवरेज है। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 36 प्रतिशत जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों ख़ुराकें देकर पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को अपना टीकाकरण पूर्ण करने के लिए दूसरी ख़ुराक प्राप्त करने की अपील की जिससे इस वायरस के बुरे प्रभावों से उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कोविड -19 महामारी के घातक प्रभावों को कम करने के लिए अधिक से अधिक जनसंख्या के टीकाकरण को यकीनी बनाने में पेशेवर वचनबद्धता के लिए आधिकारियों /कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा भी की। ज़िला टीकाकरण अधिकारी राकेश चोपड़ा ने कहा कि इस अभियान में लोगों की भागीदारी के इलावा इस मुहिम के साथ जुड़े आधिकारियों के संजीदा प्रयासों से 20 लाख की संख्या को पार किया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *