पंजाब के व्यापारियों के साथ अरविंद केजरीवाल ने किए दस वादे

जालंधर, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जांलधर के व्यापारियों और कारोबारियों के साथ उद्योग/व्यापार और कारोबार के विकास के उत्थान के लिए 30 वादे करते हुए उन्हें 2022 में बनने वाली आप की सरकार में भागीदार बनने की अपील की। केजरीवाल ने व्यापारियों-कारोबारियों और उद्योगपतियों का साथ मांगते हुए कहा, आपने कांग्रेस-कैप्टन और बादलों को परख कर देख लिया है, ‘हुण इक मौका सानूं (आम आदमी पार्टी) नूं वी देयो।’ हमें कारोबारियों से फंड नहीं चाहिए, हमें सिर्फ साथ चाहिए। अरविंद केजरीवाल बुधवार को जालंधर में आयोजित व्यापारियों और कारोबारियों के साथ, केजरीवाल से बातचीत नामक कार्यक्रम में संबोधन कर रहे थे, जो जालंधर समेत पंजाब के कारोबारियों और व्यापारियों को दरपेश आ रही समस्याओं, परेशानियों और उनके समाधान के लिए सुझाव लेने के मकसद से आप ‘पंजाब’ द्वारा आयोजित किया गया था। उन्होंने पंजाब के उद्योगपतियों-कारोबारियों से से अपील की कि ‘इक मौका सानूं वी देयो’ बाकी सभी को भूल जाआगे। इसका उदाहरण आप की दिल्ली सरकार ने लोगों के समक्ष पेश किया है। उन्होंने कहा कि व्यापार/कारोबार के लिए दिल्ली में करिश्मा करके दिखाया है, पंजाब में भी करके दिखाएंगे। मंच पर भगवंत मान, जरनैल सिंह, राघव चड्ढा, हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *