आलिया भट्ट के चाचा विक्रम भट्ट ने 52 की उम्र में रचाई दूसरी शादी

MUMBAI : बॉलीवुड में कई मशहूर हस्तियां शादी के सालों बाद भी डिवोर्स लेती है। वही कई तो कुछ महीनों बाद ही अपने रिश्ते को खत्म कर देते है। दूसरी और कई जोड़ियां ऐसी बनती है, जिसको देखकर आप भी हैरान हो जाते है। बॉलीवुड में ऐसे कई मशहूर लोग है जिन्होंने अपने से आधी उम्र की लड़कियों को डेट किया है। ऐसी ही एक और जोड़ी बी-टाउन में बन गई है। फेमस डायरेक्टर और प्रोडूसर विक्रम भट्ट ने अब अपने से कई साल छोटी श्वेतांबरी से शादी कर सबको चौंका दिया है। विक्रम भट्ट इस समय उम्र के 52वे पड़ाव पर है और इस उम्र ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
मशहूर प्रोड्यूसर ने पिछले साल ही श्वेतांबरी से शादी रचा ली थी लेकिन उन्होंने इसको छिपाकर रखा था। पर अब दोनों की शादी की बात सामने आ चुकी है। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि विक्रम भट्ट आलिया भट्ट के पिता और मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट के भाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *