दशहरे से पहले 120 फुटी रोड पूरी तरह से होगी चकाचक : कमलजीत सिंह भाटिया

जालंधर,(संजय शर्मा)- श्रीराम दशहरा कमेटी की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी दशहरा उत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस दौरान 120 फुटी रोड को सीसी फ्लोरिंग के काम को जल्द खत्म करवाने की दशहरा कमेटी ने पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया से मांग की दशहरा कमेटी की मांग पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा है कि दशहरा उत्सव शुरू होने से पहले 120 फुटी रोड पूरी तरह से सीसी फ्लोरिंग करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क कंपलीट होने से सभी को बड़ी राहत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *