ममता बनर्जी की कुर्सी का टला खतरा ; भवानीपुर का दंगल जीता

KOLKATTA : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी से खतरा टल गया है। भवानीपुर सीट से धमाकेदार जीत दर्ज करके ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मिली हार का बदला ले लिया है। भवानीपुर के अलावा शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर भी हुए उप-चुनाव के नतीजे भी टीएमसी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के हाईप्रोफाइल सीट भवानीपुर से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शानदार जीत हासिल की है। ममता बनर्जी ने इस उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल को 58000 वोटों से शिकस्त दी है। बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार स्वीकार की है और उन्होंने ममता को जीत की बधाई दी है। इसी के साथ ही दीदी ने सीएम की कुर्सी भी बचा ली है। बीजेपी कैंडिडेट प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं हार स्वीकार करता हूं, लेकिन मैं कोर्ट नहीं जा रही हूं, लेकिन वे लोग कह रहे थे कि ममता 1 लाख वोट से जीतेंगी, लेकिन उन्हें लगभग 50 हजार वोट मिला है। मैं ममता बनर्जी को बधाई देती हूं, लेकिन वह जिस तरह से चुनाव जीतीं है उसे सभी लोगों ने देखा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर शानदार जीत दर्ज की है। ममता बनर्जी ने बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल को 58832 वोटों से करारी शिकस्त दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *